काशीपुर, सितम्बर 13 -- जसपुर, संवाददाता। मोहल्ला चौहनान की रामलीला इस बार 21 सितंबर से शुरू होगी। पुरानी नगर पालिका चौक में मंच बनना शुरू हो गया है। वृंदावन के कलाकार मंचन करेंगे। बता दें कि नगर में इस बार मोहल्ला चौहनान के लोग रामलीला का मंचन कराएंगे। इस बार चौहनान कमेटी रामलीला का मंचन 21 सितंबर से लेकर 03 अक्तूबर तक कराएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। वृंदावन के डॉ. स्वामी देवकी नंदन महाराज के सभी पात्रों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। अध्यक्ष सनी पधान ने बताया कि मंचन से पहले लोगों को जागरूक करने को यातायात नियमों का पालन, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के संदेश दिए जाएंगे। यहां नीरज पधान, बीएस गोतम, नवीन अग्रवाल, यशपाल शर्मा, ब्रजेश चौहान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.