काशीपुर, मई 10 -- जसपुर। संवाददाता पाकिस्तान से मुकाबला कर रही भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों ने जमकर पाक के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार को गांधी पार्क पर एकत्र सेवानिवृत्त सैनिकों का विधायक आदेश चौहान ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर नगर के विभिन्न मांगों से यात्रा निकाली। विधायक की अगुवाई में निकली यात्रा सुभाष चौक पर एक सभा में बदल गई। यात्रा में देश भक्ति गीतों को चलाकर नारे लगाए गए। विधायक आदेश चौहान एवं रिटायर्ड सैनिकों ने भारतीय सैना के शौर्य और बहादुरी की प्रशंसा की। साथ ही सैनिकों के परिवारजनों की हौसला अफजाई की। यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भी शिरकत की। तिरंगा यात्रा में अब्दुल हफीज, सूबेदार मेजर हरपाल काम्बोज, सूबेदार मेजर संतोष सिंह, त्रिलोचन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.