काशीपुर, फरवरी 7 -- जसपुर, संवाददाता। शार्ट सर्किट से लकड़ी की दुकान में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पतरामपुर रोड पर लकड़ी मंडी चौराहे के समीप मो. आरिफ की लकड़ी की दुकान है। शनिवार को दोपहर सवा दो बजे पास खड़े खंबे में हुए शार्ट सर्किट से दुकान की छत में आग लग गई। हवा के चलते आग चारों और फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरातफरी मच गई। साथ ही रोड पर जाम लग गया। सूचना पर आई फायर बिग्रेड ने आग पर मशक्कत कर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। दुकान स्वामी मो. आरिफ ने बताया कि आग से उसकी साल, सागौन आदि की कीमती लकड़ी जल गई है। उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उसने तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.