काशीपुर, सितम्बर 7 -- जसपुर, संवाददाता। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण सरंक्षण अभियान को बढ़ावा देने को रामलीला के मंच से पहल की जाएगी। नगर में मोहल्ला चौहनान एवं जटवारा के लोग रामलीला का बार बारी से मंचन कराते हैं। चौहनान कमेटी सब्जी मंडी तो जटवारा कमेटी धर्मशाला में रामलीला का मंचन कराती है। इस बार चौहनान कमेटी सब्जी मंडी में रामलीला का मंचन 21 सितंबर से तीन अक्तूबर तक कराएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। वृंदावन के डॉ. स्वामी देवकी नंदन महाराज के सभी पात्रों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। अध्यक्ष सनी पधान ने बताया कि मंचन से पहले लोगों को जागरूक करने को यातायात नियमों का पालन, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के संदेश दिया जाएगा। यहां नीरज पधान, बीएस गोतम, नवीन अग्रवाल, यशपाल शर्मा, ब्रजेश चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.