काशीपुर, अगस्त 4 -- जसपुर। दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र सिंह भट्ट का जन्मदिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना की। सोमवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ.एमपी सिंह के कार्यालय पर एकत्र भाजपाइयों ने महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर केक काटकर मिठाई बांटी। इस दौरान नगराध्यक्ष राजकुमार सिंह, डा.एमपी सिंह, डा. सुदेश, सुरेंद्र सिंह, विशाल कश्यप, डा. सूरज,ललित, बिजेंद्र गहलोत, बलराम तोमर, खूब सिंह, गौरव, उमा, अनीता, बीना, लक्ष्मी, मोहनी, सुषमा, ज्योति आदि रहे। उधर,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह, अशोक खन्ना ने भी अपने कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.