काशीपुर, मई 26 -- जसपुर। अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोबना मेन बहादुरपुर बौद्ध मठ पर बौद्ध सम्मेलन में आएंगे। बहादरपुर बहुत बौद्ध मठ के मठाधीश भंते डॉ. लाग महानायक महाथेरा व डॉ. आकी हितो ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्होंने अरुणाचल भवन, नई दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मेन से भेंट कर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में भाग लेने का अनुरोध किया था। सम्मेलन में भाग लेने का आश्वासन दिया है। डॉ. आकी हितो ने यूथ एक्शन कमेटी के युवाओं में बौद्धिक और नैतिक चेतना जागृत करने के लिये किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की। उपमुख्यमंत्री चोवना मेन ने आयोजन की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। फोटो अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह एवं निमंत्रण पत्र देते मठाधीश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.