काशीपुर, मार्च 25 -- जसपुर। शिक्षिका का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 45 वर्ष की थी। राप्रावि सरवरखेड़ा प्रथम में तैनात जसपुर निवासी हेमलता चौहान पत्नी चंद्रप्रकाश सिंह सहायक अध्यापिका थी। कुछ दिन से वह बीमार चल रही थी। परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हेमलता के पति चन्द्रप्रकाश राप्रावि एस्कॉर्ट फार्म काशीपुर में प्रधान अध्यापक हैं। जबकि उनके देवर पंकज कुमार राजकीय शिक्षक संघ जसपुर के ब्लॉक मंत्री है। हेमलता की मौत पर राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित त्यागी, प्रभारी बीईओ सीताराम कछारी, सुशील कुमार, विनोद सेठी, कौशल चौधरी, बलकरन सिंह, संजय कुमार, संजू चौधरी, संदीप कुमार, अशोक कुमार, उवेश, आंचल, अजीम खां, अमित कुमार, रतन सिंह आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.