काशीपुर, फरवरी 9 -- जसपुर। ठाकुर मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे में श्रद्धालु उमड़ पड़े। सोमवार को ठाकुर मंदिर में काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, हिमाचल प्रदेश, ब्रजघाट आदि स्थानों से आये संत, महात्माओं का मंदिर के महंत बाबा भगवत दास ने स्वागत किया। संत,श्रद्धालु, कांवड़ियों ने नए मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद स्वागत मंडप में हुए विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरित किया। यहां विधायक आदेश चौहान, सिद्धार्थ मोहन सिंघल, सीताराम, रवि चौधरी, चौधरी चंद्रपाल, तनुज अग्रवाल, कुसुमपाल नाथ, कौशल चौहान, नितिन, सौरभ, मुकुल, गोलू रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.