काशीपुर, फरवरी 14 -- जसपुर, संवाददाता। नगर पालिका ठेकेदार की ओर से बनाई जा रही सड़क को एक व्यक्ति ने जेसीबी मंगाकर तोड़ दिया। इससे मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मौके पर विधायक एवं ईओ को बुलाकर कार्रवाई की मांग की। उधर, आरोपी ने पालिका पर उसकी जमीन में जबरन सड़क बनाने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 14 में नगर पालिका ठेकेदार 120 मीटर की सड़क बना रहा है। अभी सड़क 30-35 मीटर ही बनी थी कि एक व्यक्ति ने जेसीबी मंगाकर सड़क को तुड़वा दिया। इससे मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने विधायक आदेश चौहान को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। साथ ही सड़क का वर्क आर्डर एवं अन्य कागजात दिखाए। ठेकेदार नफीस अहमद ने बताया कि सड़क बनाने के दौरान भी इसरार अहमद ने अड़ंगा लगाया था। तब एसडीएम ने इसरार अहमद को सड़क निर्माण करने का नोटिस भी दिया था। बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.