काशीपुर, जुलाई 10 -- जसपुर। पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्ति के बाद 71 लोगों के पर्चे निरस्त हो गए। साथ ही 71 लोगों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। वहीं, चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के 117 पदों पर लोगों ने नामांकन ही नहीं किया। बता दें कि ब्लॉक में 51 ग्राम प्रधान, 525 ग्राम पंचायत सदस्य तो 40 बीडीसी सदस्य के पद हैं। इसके सापेक्ष ग्राम प्रधान पद के लिए 351, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 590 तो बीडीसी मेंबर के लिए 217 लोगों ने नामांकन किए थे। बुधवार को जांच एवं आपत्ति के बाद छह ग्राम प्रधान, 53 ग्राम पंचायत सदस्य तो 12 बीडीसी मेंबर के पर्चे निरस्त हो गए। एआरओ राजेश यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 525 पदों के सापेक्ष 408 लोगों ने ही पर्चे भरे हैं। बताया कि गुरुवार को नाम वापसी के दौरान ग्राम पंचायत सदस्य पद के 12, प्रधान...