काशीपुर, फरवरी 14 -- जसपुर, संवाददाता। जसपुर में शनिवार को सोशल मीडिया में छत से कांवड़ियों पर कंकड़ फेंकने का एक वीडियो वायरल हो गया। इससे कुछ लोगों में आक्रोश फैल गया। वीडियो देखने के बाद विहिप, बजरंग दल, भाजपा के लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस की ओर से कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हो गए। मामले में तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो में कंकड़ फेंकते हुए एक किशोर बताया जा रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान अखबार' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बारी चौक के पास एक दुकान की छत पर किसी बच्चे ने कांवड़ियों पर कंकड़ फेंक दिया। हालांकि कंकड़ किसी कांवड़िए को नहीं लगा। शनि...