काशीपुर, फरवरी 10 -- जसपुर। कक्षा छह से लेकर नौ और 11 तक की गृह परीक्षाएं कल यानि 12 फरवरी से होंगी। इस बाबत स्कूलों में बच्चों को परीक्षा कार्यक्रम लिखा दिया है। प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में कक्षा छह, सात, आठ, नौ एवं 11 में पढ़ने वाले बच्चों की गृह परीक्षा कल यानि 12 फरवरी से शुरू होगी। बताया कि परीक्षाएं दो पाली में होंगी। पहली पाली साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक एवं दूसरी पाली एक बजे से चार बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...