काशीपुर, फरवरी 2 -- जसपुर। एफआरके चावल आने के बाद पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को राशन बंटवाना शुरू कर दिया है। जनवरी माह का राशन भी इस सप्ताह उपभोक्ताओं को मिल जाएगा। एफआरके चावल न मिलने से उपभोक्ताओं को दिसंबर माह का राशन नहीं मिला था। एफआरके चावल मिलने के बाद विभाग ने दिसंबर का चावल जनवरी माह के आखिर में बंटवा दिया, लेकिन जनवरी का राशन उपभोक्ताओं को नहीं मिला। अब फरवरी माह शुरू हो गया है। उपभोक्ता राशन को लेकर परेशान है। पूर्ति निरीक्षक मुकुल गर्जोला ने बताया कि उन्होंने जनवरी माह के राशन के लिए वरिष्ठ विपणन अधिकारी को पत्र दे दिया है। वह अगले सप्ताह फरवरी के राशन के लिए भी पत्र भेज देंगे। वरिष्ठ विपणन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि एक दो दिन में डीलरों को राशन दे दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.