काशीपुर, मार्च 4 -- जसपुर। अधिवक्ताओं ने पेपरलैस रजिस्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही सीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान वकील अपने कार्यों से विरत रहे। मंगलवार को बार एसोसिएशन उप सचिव जुल्फिकार अली के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही पेपर लैस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। इसके बाद वकीलों ने सीएम का पुतला फूंका। यहां अध्यक्ष सुंदर पाल सिंह, रवि सिंह, राजकुमार, प्रमोद रोहेला, राजीव कुमार, सलीम अहमद, दिग्विजय सिंह,प्रेम सहोता, मनदीप सिंह, अजमल, जावेद अख्तर, बृजेश चौहान, संजश् यार्मा, अजरूददीन, नोरंग, साजिद, शमशाद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.