काशीपुर, मई 24 -- जसपुर, संवाददाता। आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान योगाचार्य ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। शनिवार को पूर्णानंद इंका परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी आलोक शुक्ला, विद्यालय प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंघल, व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलौत, रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष हरिओम सिंह, प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने किया। आयुष मंत्रालय के दीपक कुमार, प्रभा देवी, इंग्लेश और डिंपी ने योगाभ्यास कराकर योग के बारे में बताया। कहा कि रोजाना योग करने से रोग दूर रहते हैं। इस दौरान आलोक शुक्ला ने सभी को पौधे देकर सम्मानित किया। साथ ही पौधे लगाने को प्रेरित किया। संचालन चंद्रमणि तिवारी, संयोजन डॉ. संदीप गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान...