काशीपुर, दिसम्बर 28 -- जसपुर, संवाददाता। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। विधायक ने भाजपा सरकार पर आरोपियों को बचाने की बात कहते हुए सीएम से इस्तीफे की मांग की। रविवार को गांधी पार्क पर कांग्रेसी एकत्रित हुए। विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी तीन कथित आरोपियों का पुतला लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। कांग्रेसियों ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी कांड को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वायरल वीडियो से प्रकरण में तीन कथित आरोपियों के पुतले दहन किए। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या के मामले में कांग्रेस पहले से वीआईपी के बारे में पूछ रही है। जिसे सरकार बचा रही है। हाईकोर्ट के जज की निगरानी में इसक...