काशीपुर, अप्रैल 5 -- जसपुर, संवाददाता। महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शनिवार को महर्षि कश्यप जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ ठाकुरद्वारा चु्ंगी के पास भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने फीता काटकर किया। उन्होंने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समाज के लोगों ने उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित भी किया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्ग गांधी पार्क, ठाकुर मंदिर, आर्य समाज रोड, मेन बाजार, पुराना अस्पताल रोड, बारी चौक, कोतवाली रोड से होते हुए ठाकुरद्वारा चुंगी तक शोभायात्रा को निकाला गया। नागरिकों ने जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान शंकर, राधा कृष्णा आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यहॉ महेंद्र कश्यप, अशोक खन्ना, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.