काशीपुर, जुलाई 28 -- जसपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा के तीज महोत्सव में महिलाओं ने अपनी सहेलियों संग मल्हार गाते हुए झूले का आनंद उठाया। साथ ही तीज का महत्व बताते हुए युवतियों से सुसंस्कृत और मर्यादित आचरण में रहने को कहा। रविवार को यहां एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रेखा राजपूत ने किया। उन्होंने तीज के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए ऊर्जा और उमंग लेकर आता है। इसमें मेहंदी, चूड़ी, बिंदी और रंग बिरंगी कपड़ों के साथ घेवर का आनंद लिया जाता है। इसके बाद महिलाओं ने नये एवं पुराने गीतों पर झूले की पींगे बढ़ाई। साथ ही महिलाओं ने एक दूसरे को घेवर खिलाकर तीज की बधाई दी। हाउजी, तंबोला, गेम, मेहंदी समेत बच्चों एवं युवतियों ने जमकर नृत्य किया। प्रतियोगिता में पुरस्कार भी बांटे गये। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.