काशीपुर, दिसम्बर 13 -- जसपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने महेश प्रजापति को ओबीसी मोर्चा तो गढ़ीनेगी की आकांक्षा ठाकुर को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति और आकांक्षा ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार किया है। दोनों को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, खड़क सिंह, डॉ.एमपी सिंह, राजकुमार, सनी पधान, कमल चौहान, शीतल जोशी, डॉ.सुदेश कुमार, अशोक खन्ना, गुरताज भुल्लर, रंजीत बेहगल, विनोद प्रजापति, विशाल कश्यप, रवि मणि, तरुण गहलोत, सुधीर बिश्नोई, भूदेव सिंह, करन चौधरी, वीरेंद्र सिंह ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...