काशीपुर, फरवरी 15 -- जसपुर। स्मार्ट मीटरों में आ रही गड़बड़ी एवं बिल वसूली को लेकर सोमवार को ग्राम अमियावाला में स्मार्ट मीटर पखवाड़े के तहत कैंप लगाया जाएगा। ईई जीएस कार्की ने बताया कि बिल, विभाग एवं स्मार्ट मीटरों की शिकायतों लेकर पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जगह जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। बताया कि सोमवार को ग्राम अमियावाला, मंगलवार को मिस्सरवाला, बुधवार को बैलजुड़ी, गुरुवार को मोहल्ला दिल्लासिंह, शुक्रवार को मोहल्ला चांद मस्जिद, शनिवार को ग्राम बैंतवाला तो सोमवार 23 फरवरी को वार्ड दो में कैंप लगाये जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से कैंप में लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...