काशीपुर, सितम्बर 27 -- जसपुर। जसपुर की वैज्ञानिक डॉ. उपासना को मरणोपरांत दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी डॉ. करतार सिंह की इकलौती पुत्री उपासना का नाम अगस्त में जारी अपडेटेड साइंस-वाइड ऑथर डेटाबेस स्टैंडर्डाइज्ड सिटेशन इंडिकेटर्स रिपोर्ट में शामिल किया गया। यह रिपोर्ट विश्व प्रसिद्ध संस्थान एल्सेवियर और अमेरिका के स्टैनफोर्ड विवि के संयुक्त प्रयास से तैयार हुई है। इसमें विवि के वैज्ञानिकों ने स्कोपस डेटाबेस में उपलब्ध लाखों शोध पत्रों और वैज्ञानिक लेखों का विश्लेषण कर सूची तैयार की। डॉ. उपासना की एक माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद यह सूचना परिवार तक पहुंची, जिससे परिजनों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में भी गर्व और भावुकता का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.