रांची, मार्च 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड कॉलेज बीसा गेतलसूद में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं ने होली की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे। मुख्य अतिथि जसपुरिया बीएड कॉलेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारगी और सौहार्द को बढ़ावा देता है। यह प्रतीकात्मक त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। मौके पर प्रवीण सिंह कुशवाहा, सजीव कुमार, सरिता सिंह, रंचन कुमारी, रीमा उपासना कच्छप, प्रभा हेनरी, डॉ प्रियंका शर्मा, गीता महाराज, विभा कुमारी, महफूज अंसारी, रश्मि कुमारी, पूजा ठाकुर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...