रांची, जनवरी 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। बीसा स्थित जसपुरिया बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए बुधवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर छात्र विपुलकांत कुजूर को मिस्टर फ्रेशर और छात्रा संगीता कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जसपुरिया समूह के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि कॉलेज की निदेशिका डॉ शालिनी प्रिया मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनकी जिम्मेदारी केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण तक फैली हुई है। उन्होंने भावी शिक्षकों से समाज के प्रति संवेदनशील, ईमानदार और समर्पित रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ शालिनी प्रिया ने शिक्षक प्र...