सोनभद्र, जुलाई 21 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी इनरव्हील क्लब ओबरा की गठन प्रक्रिया को लेकर स्थानीय एक होटल में बैठक किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर घोषणा की गई। इस बैठक की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि जसकीर्ति तनेजा को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और निरंतर सेवा कार्यों को देखते हुए दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वही प्रियंका सिंह को सचिव, प्रियंका श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, मीनू गोयल को आईएसओ की जिम्मेदारी दी गई। इस मनोनयन के दौरान नीतू सिंह जिला समन्वयक मौजूद रहीं। इसके पश्चात जरूरतमंदों को छाता वितरित किया गया। साथ ही दो जरूरतमंद बच्चों की पूरे वर्ष की शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा की गई। यह पहल क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.