मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- इनरव्हील क्लब ऑफ सेंट्रल ने ग्रैंड विलेज में शनिवार को जश्न-ए-दिवाली का आयोजन किया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्लन एवं इनरव्हील की प्रेयर से किया गया। संयोजक हिमानी, प्रियंका और सुभी ने जीवंत होस्टिंग, स्टाइल,एंट्री सॉग्ंस शायरी संग संवाद से मंच की जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में हास्य और मनोरंजन का संगम नजर आया। सरप्राइज गेम्स, टेबल, गेम्स, डांस परफॉमेंस और वीडियो प्रजेंटेशन से सभी का मन मोह लिया। हाउसिंग गेम और बंपर ड्रा आदि प्रतियोगिताओं ने आकर्षित किया। अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में अध्यक्ष रीना अग्रवाल सहित पायल रस्तोगी, हिमानी अग्रवाल, अपूर्वा अग्रवाल, प्रियंका जैन, शुभी कसेरा, दिव्या अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, रूबल तोड़ी, अजू अग्रवाल, शिवाली अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...