बरेली, जनवरी 3 -- बरेली, संवाददाता। हजरत अली की विलादत (जन्म दिन) का जश्न शहर से लेकर देहात में शनिवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। अली अली और नारे हैदरी के नारे के साथ महफिले सजी। मौला की शान में कलाम व तकरीर पेश किए गए। उनकी याद में घरों में फातिहा कराई और चिरागा किया गया। शनिवार को शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के लोगों ने हजरत अली की यौमे विलादत बड़े अकीदत व एहतराम के साथ मनाई। मस्जिदों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया और इमामबाड़ों से लेकर घरों में चिरागा किया गया और नियाज कराई गई। सिविल लाइन स्थित मस्जिद नोमहला दरगाह नासिर मियां परिसर में हजरत मौला अली की विलादत के मौके पर प्रोग्राम किया गया। इस मौके पर सूफी वसीम मियां साबरी नासरी, पम्मी खां वारसी, शाहिद, दिलशाद, सलीम, मेराज, फैजान साबरी आदि रहे। ऑल इंडिया गुलदस्ता ए हैदरी के मीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.