गुमला, जनवरी 31 -- डुमरी। प्रखंड स्थित शंख नदी तट पर शनिवार को श्रीमहावीर दिगम्बर जैन उच्च विद्यालय, जशपुर के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। विनोद कुमार जैन कंस्ट्रक्शन प्लांट में आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक और प्राकृतिक वातावरण से परिचित कराना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नदी के महत्व, जल संरक्षण, पुल निर्माण प्रक्रिया, ग्रामीण जीवनशैली और आसपास के प्राकृतिक परिवेश के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राओं ने जिज्ञासु मन से सवाल पूछे और उत्साहपूर्वक सीखने का अनुभव लिया। शंख नदी के शांत तट पर सभी ने पिकनिक का आनंद उठाया।विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रतिवर्ष ऐसे भ्रमण से बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है। कोऑर्डिनेटर आशीष पांडेय ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.