रांची, दिसम्बर 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जशपुरिया पब्लिक स्कूल, बीसा में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जशपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन जैलेंद्र कुमार ने दीप जलाकर की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेम, शांति और सेवा भावना का संदेश देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाध्यापिका डॉ शालिनी प्रिया ने सभी को शुभकामनाएं दीं। मल्लिका कुमारी, संध्या कुमारी, नीतू प्रिया एक्का, देव नारायण साहू, रोहित कुमार महतो, रवि कुमार, रश्मि सिंह मुंडा, बसंती बड़ाइक, प्रीती बड़ाइक, श्वेता बड़ाइक, अनन्या बड़ाइक, फूलो देवी आदि शिक्षक-शिक्षकाएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...