हजारीबाग, जनवरी 12 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोनार डैम के मनोरम वातावरण में रविवार को विष्णुगढ़ जन वितरण प्रणाली डीलर संघ द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष टेकोचंद महतो ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही डीलरों के अधिकारों की रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही जन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पीयूष कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने डीलरों को विभागीय नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी से कार्य करने...