मोतिहारी, अप्रैल 15 -- लखौरा । नि स । थाना क्षेत्र के सरसौला गांव में पिछले दिनों रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में जवाहिर सहनी की इलाज के क्रम में मोतिहारी में मौत हो गई । उक्त मामले में मृतक के पुत्र धर्मेंद्र सहनी ने बिगन सहनी , रामनाथ सहनी, श्यामलाल सहनी, गोबई सहनी, जटहा सहनी सहित दस लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई है । थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने सोमवार को एफ आई आर दर्ज की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.