मुंगेर, जनवरी 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पटेल स्टेडियम, शंकरपुर मेहरमा (गोड्डा) में आयोजित होने जा रही जवाहर-वल्लभभाई पटेल फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर मुंगेर टाउन क्लब की महिला टीम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के उद्देश्य से टीम सुबह और शाम आरडी एंड डीजे कॉलेज के मैदान में नियमित अभ्यास कर रही है। महिला टीम की कोच प्रियंका कुमारी एवं सचिव मो. हैदर के नेतृत्व में खिलाड़ी फिटनेस, तकनीक और सामूहिक तालमेल पर विशेष ध्यान दे रही हैं। अभ्यास सत्र के दौरान कोच द्वारा खिलाड़ियों को मैच से जुड़ी रणनीति, तकनीकी जानकारी और खेल के बुनियादी गुर सिखाए जा रहे हैं, जिससे टीम का मनोबल ऊंचा है। सचिव मो. हैदर ने जानकारी दी कि, टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 19 जनवरी को मुंगेर टाउन क्लब महिला टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.