भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. केके सिन्हा का रविवार की सुबह निधन हो गया। जेएलएनएमसीएच यानी मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि वे हृदय रोगी से पहले ही थे और उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ एक्सडीआर टीबी के साथ-साथ उनके लीवर व किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। उनका पटना के मेदांता हॉस्पिटल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह उन्होंने हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली और रविवार को दोपहर बाद दो बजे से उनके बेटे लाश को लेकर उनके पैतृक जिला गया के लिए रवाना हो गये। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा। डॉ. सिन्हा के निधन पर आईएमए, एपीआई समेत अन्य चिकित्सकीय संगठनों ने दुख जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.