चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर जवाहर लाल नेहरू कॉलेज द्वारा गुरुवार को कॉलेज परिसर से तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरान कॉलेज के एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो आदित्य कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा बच्चों द्वारा हाथ में तिरंगा पकड़कर चल रहे थे। यह रैली पवन चौक,भगतसिंह चौक,चेक नाका, पोड़ाहाट स्टेडियम होते हुए पुन कॉलेज परिसर पहुंची। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे, वीर सिद्धू कानू अमर रहे, सेरिंगसिया के वीर शहीद अमर रहे, भारतीय सैनिक जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मौक पर प्राचार्य डॉ श्रीनिवास कुमार ने कहा कि यह दिन हमारे देश के लिए गर्व और उत्साह का प्रतीक है। कहा 15 अगस्त हमारे ...