पूर्णिया, अगस्त 25 -- कसबा, एक संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़बनैली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन रजनीश रंजन सिंह ने किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रचार्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर भारत द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत के विद्यालयों में अंतरिक्ष दिवस से संबंधित कार्यक्रम किए जा रहे हैं। चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला रोवर प्रज्ञान था, जो भारत के चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा था। चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की और प्रज्ञान रोवर ने उसी समय सतह पर काम करना शुरू कर दिया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग कंपटीशन और स्पीच कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.