घाटशिला, जनवरी 30 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। प्राचार्य डॉ जनार्दन सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण किया। वहीं डॉ जनार्दन सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों और जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी भारत और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गई थी। जिसने भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। साथ ही सत्य के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। महात्मा गांधी ने अनेक आंदोलनों के माध...