रांची, नवम्बर 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा में बुधवार को राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन अजीत कुमार मंडल के निर्देशन में किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए विद्यालय प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीआईटी मेसरा से आए छात्र छात्राओं को संबोधिंत किया। कहा की अच्छी पुस्तकें हमारे जीवन को गतिमान बनाने में अमूल्य योगदान देते हैं, इसलिए सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़नी चाहिए। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। मौके पर उप प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार, दिनेश कुमार, पूजा मरांडी, वीरेंद्र सिंह आदि उपस...