जमुई, अगस्त 25 -- बरहट, निज संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बरहट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य राज किशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों के बीच राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. भूपाल कुमार हेड ऑफ द डिपार्टमेंट, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बना है, साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश है।इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण कार्यक्रम, उपग्रह एवं रॉकेट के मॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.