मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा के प्राचार्य राजकुमार कटारिया ने बताया कि सत्र 2026-27 में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए 13 दिसम्बर, 2025 को आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 में प्रतिभाग करने हेतु जनपद के सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्तमान में कक्षा-5 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। उक्त अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2014 से 31.07.2016 के मध्य हो। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई एवं परीक्षा की तिथि 13 दिसम्बर 2025 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन करने एवं विस्तृत जानकारी/सूचना विवरणिका के लिए https //obseitms reil.gov.in/nvs अथवा http://navodaya.gov.in जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.