हापुड़, मई 14 -- नगर पालिका क्षेत्र की जवाहर गंज मंडी में सडक़ जर्जर हो रही है। जिसके कारण लोगों को गड्ढों में होकर आवागमन करना पड़ रहा है। पालिका के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं, जल्द समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दी। उप्र उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल के नेतृत्व में जवाहर गंज मंडी के दर्जनों व्यापारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि पांच साल से अधिक का समय बीत गया है, मंडी में रहने वाले सभी लोग गड्ढों में तब्दील सडक़ पर आवागमन करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार पालिकाध्यक्ष और अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसे होने का खतरा बना रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.