बोकारो, फरवरी 11 -- बीएसएल के नगर प्रशासन बागवानी विभाग द्वारा 21 व 22 फ़रवरी को जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान में पुष्प प्रदर्शनी पुष्पिता - 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में नगरवासियों की ओर से तैयार किये गए पुष्पों को प्रदर्शित करने का भी अवसर दिया जाएगा। प्रदर्शनी के बाद निर्णायक मण्डल द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों को चुना जाएगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों को बसंत मेला- 2026 में नगर प्रशासन-बागवानी विभाग के द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। इच्छुक नगरवासियों को पुष्पिता 2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को कम से कम दो गमले देने होंगे। एक गमले में एक ही प्रकार का पुष्प लगाना है और पुष्प के प्रकार का किसी भी गमले में दुहराव नहीं होना चाहिए। पुष्प पूर्णरूपेण पल्लवि...