उरई, अप्रैल 8 -- कोंच। भगवान राम के प्राकट्योत्सव पर रविवार को रामनवमी एवं जवारे की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं का सैलाब दिखा। कई जगहों पर स्वागत सत्कार किया गया। नगर के चंदकुआं स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पर राम जवारों के पूजन और प्रभु श्रीराम के प्राकट्योत्सव के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसका नगर भ्रमण के बाद भारत माता मंदिर पर जवारों के विसर्जन के साथ समापन हुआ। जय श्रीराम के गगनभेदी उदघोष से वातावरण राममय दिख रहा था। शोभायात्रा के स्वागत में जलपान की भी व्यवस्थाएं कई स्थानों पर की गईं थीं। शोभायात्रा में शामिल पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भगवान राम ने मनुष्य को मानवता का पाठ पढ़ाने के साथ ही आदर्श जीवन जीने की कला सिखाई है। इसके पहले यात्रा भूतेश्वर मंदिर से नई स्टेट बैंक, लवली चौराहा, जगतनारायण दीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.