नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस बर्बर हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जंग छेड़ने का ऐलान कर दिया है। साथ ही भारत ने इस आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भी कई एक्शन लिए हैं। भारत की कार्रवाइयों से पाकिस्तान की जान हलक में है और इस बौखलाहट में उसने भारत के खिलाफ भी कई कदम उठाए हैं। इस बढ़ते तनाव पर पूरी दुनिया की नजरें है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने दोनों देशों के नेताओं संग फोन पर बातचीत की है। इस दौरान महासचिव ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से बातचीत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.