गोरखपुर, फरवरी 13 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान प्रभु नाथ यादव (22) की जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। सैन्य सम्मान के साथ जवान का अन्तिम संस्कार किया गया। वर्ष 2024 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में भर्ती हुए प्रभु नाथ वर्तमान में कठुआ में तैनात थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गुरुवार को सीआरपीएफ की गाड़ी से उनका पार्थिव शरीर ददौरा गांव लाया गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद पार्थिव शरीर को कुआनो नदी के बनकटी घाट ले जा...