जमुई, जुलाई 7 -- जमुई। हिंदुस्तान संवाददाता जवानों की कमी के कारण जमुई शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिले में होमगार्ड की बहाली हुई उसी वक्त सभी जवानों को होमगार्ड बहाली में लगाया गया साथ ही तीन यातायात दारोगा का स्थानांतरण हो गया। उसके बदले में अभी तक यातायात पुलिस को पदाधिकारी नहीं मिला है। जवान की कमी के कारण शहर के सभी चौक भगवान भरोसे चल रहा है। रुक-रुक कर जाम दिन भर लगता रहता है। जाम लगने से लोगों को परेशानी काफी बढ़ चुकी है। होमगार्ड बहाली से लेकर अभी तक ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई है। कचहरी चौक महिसौड़ी चौक पर दो-तीन जवान पर ही काम चल रहा है। जिसके कारण दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहता है। शनिवार को महाराजगंज, पुस्तकालय चौबटिया के पास, बोधवन तालाब, महिसौड़ी चौक पर जाम की समस्या बनी रही। बोधवन तालाव, महिसौड़ी चौक, ...