सोनभद्र, मार्च 17 -- अनपरा ,संवाददाता। हिण्डालको रेनुसागर सोमवार को जल संरक्षण माह कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने फीता काट कर किया। जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुये इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि जल को व्यर्थ नही करना चाहिए। जल है तो कल है इसके बावजूद जल को बर्बाद किया जाता रहा है। जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। इसके पूर्व अजय मिश्रा ने जल संरक्षण की कर्मचारियों को शपथ दिलाई। मंच का संचालन कर रहे पर्यावरण विभाग के हेड कमलेश मौर्या ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार ब्यक्त करते हुए जल संरक्षण माह 2025 में होने वाले विविध कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम समापन के पूर्व जागरुकता हेतु जल संरक्षण रथ 2025 को मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.