मथुरा, मार्च 24 -- जल जीवन का आधार है, इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पीने योग्य पानी की लगातार होती कमी समूचे जनजीवन के लिए चिंता का विषय है। यदि हम अभी से सचेत नहीं हुए तो हम सब मुश्किल में पड़ जाएंगे। पानी को बनाया नहीं बल्कि बचाया अवश्य जा सकता है। यह बातें अकबरपुर के ग्रामीणों को जीएल बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की टीम ने बताईं। विश्व जल दिवस पर जीएल बजाज कॉलेज की टीम ने अकबरपुर गांव में जल संरक्षण को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें जल बचाने के उपायों के प्रति जागरूक करना था। पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. वजीर सिंह और सह आचार्य डॉ. राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। पर्यावरण विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.