झांसी, फरवरी 4 -- झांसी (बबीना), संवाददाता बुंदेलखंड के जल संकट से निपटने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए उद्देश्य से जल सहेलियों द्वारा संजय सिंह के नेतृत्व में जल यात्रा निकाली। मंगलवार को यात्रा बबीना पहुंची। सुबह इसकी यात्रा की शुरुआत रसोई से हुई। जहां पानी की बचत के महत्व पर चर्चा हुई। जलस्रोतों को पुनजीर्वित करने पर जोर दिया गया। ग् इसके बाद यात्रा ऐतिहासिक बबीना तालाब पहुंची। जहां जल सहेलियों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। बाद में ब्लॉक सभागार में संगोष्ठी हुई। एपीओ नरेगा पुष्पेंद्र वर्मा, एडीओ उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन मनोज कुमार सोनी, समाजसेवी मुलायम सिंह रजक ने जल सहेलियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति यह पहल न केवल बुंदेलखंड बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा बनेगी। संगोष्ठी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.