देहरादून, सितम्बर 26 -- जल संस्थान कर्मचारी संघ ने मैनेजमेंट पर उठाए सवाल देहरादून, मुख्य संवाददाता। जल संस्थान कर्मचारी संघ ने बीच सत्र में हुए तबादलों पर विरोध जताया। शुक्रवार को मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान को भेजे चेतावनी नोटिस में तत्काल सभी तबादलों को निरस्त किए जाने की मांग की। जल्द तबादला आदेश निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। बीच सत्र में तबादला होने से कर्मचारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बच्चों के स्कूल में एडिमशन हो चुके हैं। बीच सत्र में दूसरे स्थान पर तबादले नहीं हो सकेंगे। बच्चों की परीक्षाएं और बोर्ड की तैयारी प्रभावित होगी। प्रदेश भर में आपदा के हालात हैं। ऐसे में कर्मचारियों के सामने आंदोलन का ही एकमात्र विकल...