भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर। जन संसाधन विभाग के कर्मी पर जमीन के नाम पर पैसे की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। छोटी खंजरपुर के रहने वाले अश्वनी कुमार ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पांच कट्ठा जमीन का सौदा तीस लाख में तय हुआ। 28 लाख 97 हजार रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि रजिस्ट्री नहीं किया और रकम वापस करने को जो चेक दिया वह बाउंस हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...