बिहारशरीफ, जुलाई 4 -- जल संसाधन में अद्वितीय परिसर है नालंदा विश्वविद्यालय यहां के 14 जल निकाय परिसर की 7 हजार जनसंख्या की जरूरतों के लिए करते हैं 18 माह का जल भंडारण जल प्रबंधन प्रणाली में पारंपरिक आहर-पइन जल नेटवर्किंग प्रणाली को प्रमुख रणनीति के रूप में अपनाया गया है फोटो : जल निकाय : अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के परिसरमें स्थित जल निकाय। राजगीर, कार्यालय संवाददाता। गौरवशाली नालंदा विश्वविद्यालय का नवनिर्मित परिसर जल संसाधन में अद्वितीय है। कभी ज्ञान का अंतरराष्ट्रीय केंद्र रहे नालंदा विश्वविद्यालय की मनमोहक संरचनाओं को देखकर किस बिहारी और भारतीय को गर्व की अनुभूति नहीं होगी। विश्वविद्यालय के संपूर्ण परिसर की स्थापत्य कला बहुत हद तक प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से मिलता-जुलता है। परिसर में कुल 14 जल निकाय स्थित हैं। इनमें नौ आह...